March 2, 2026 4:53 am

15 Best News Portal Development Company In India

विप्र फाउंडेशन द्वारा सामुहिक श्रावणी संस्कार सम्पन्न

हमारा निर्भय मेवाड़ नारायण सेन उदयपुर।

विप्र फाउंडेशन उदयपुर के तत्वाधान में रक्षाबंधन के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के जनेऊधारी ब्राह्मणों के लिए आवश्यक श्रावणी उपाकर्म संस्कार, दश विध स्नान एवं हिमाद्री संकल्प देव ऋषि पितृ तर्पण पूजन नई जनेऊ धारण करना आदि कार्यक्रम मांजी के मंदिर घाट, चांदपोल पर विधि-विधान से संपन्न हुआ। ये संस्कार आचार्य पं. सुरेंद्र द्विवेदी, पं. भगवती शंकर व्यास, पं. चंद्रकांत पुरोहित, पं.पीयूष सुखवाल, पं. रवि सुखवाल के नेतृत्व में संपन्न हुए।प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि हर वर्ष विप्र फाउंडेशन यह आयोजन निरंतर करता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मनारायण जोशी थे। कार्यक्रम का संचालन विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष लोकेश मेनारिया ने एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने दिया।जिला संरक्षक चन्द्र शेखर मेहता ने इस आयोजन को सराहनीय एवम सनातन समाज के लिए अतिआवश्यक कार्य बताया.

Leave a Comment

best news portal development company in india