March 2, 2026 6:11 am

15 Best News Portal Development Company In India

राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कोटपूतली – बहरोड़ के जिला स्तरीय चुनाव में जयदर्थ यादव बने जिला अध्यक्ष


हमारा निर्भय मेवाड़ @कोटपूतली।
राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कोटपूतली – बहरोड़ के जिला स्तरीय चुनाव रविवार की राम शिक्षा समिति उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपूतली में सम्पन्न हुए। इसमें सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष पद पर पुनः जयदर्थ यादव को चुना गया। जिला सभा अध्यक्ष पद पर भी सर्व सम्मति से पुष्करमल रावत को चुना गया। यह चुनाव प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह के दिशा निर्देशन सम्पन्न हुआ। जिला खैरथल तिजारा जिला अध्यक्ष नरेश यादव इसमें चुनाव अधिकारी रहे तथा घमंडीलाल जाट इसमें चुनाव पर्यवेक्षक रहे। निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई एवं माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।जिले की सभी सात उप शाखाओं के सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परिवाद समिति, प्रदेश उपाध्यक्ष सज्जन सिंह, पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, प्रोफसर जगराम गुर्जर, कोटपूतली ब्लॉक अध्यक्ष हजारीलाल, सभा अध्यक्ष हवासिंह, बानसूर ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम चौधरी, सभा अध्यक्ष दाताराम यादव, बहरोड़ ब्लॉक अध्यक्ष रामभरोस यादव, सभा अध्यक्ष बुद्ध सिंह, नीमराना ब्लॉक अध्यक्ष राज सिंह, सभा अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, पावटा ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास यादव, सभा अध्यक्ष कमलेश जाट, विराट नगर ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल, नारायणपुर कार्यकारिणी से रघुवीर सिंह, हरपाल यादव, जसवंत सिंह , विनोद कुमार, शेर सिंह, मीडिया प्रभारी विकास कुमार, सत्यव्रत सिंह, किशोर सिंह, राजेंद्र मेहता, सुभाष यादव, रविन्द्र कुमार, मोहनलाल यादव, सुजान सिंह, कृष्ण कुमार, सतीश कुमार सहित सैकड़ों को संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india