हमारा निर्भय मेवाड़ @
नारायण सेन –
उदयपुर।
उदयपुर जिले की गोगुंदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बडी कार्यवाही को अंजाम देते हुए लाखों रूपए का अवैध डोडा के चूरे को जब्त किया है। गोगुन्दा पुलिस ने इस कार्यवाही के दौरान ट्रक से अवैध रूप से लेजाए जारहे डोडे के चूरे के साथ ट्रक को भी जब्त किया। वहीं इस प्रकरण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गोगुंदा थानाधिकारी ने श्याम सिंह ने बताया कि गोगुंदा थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई और इस दौरान हाइवे से गुजर रहे संदिग्ध मिनी ट्रक दिखाई दी। इस पर गोगुन्दा पुलिस ने मिनी ट्रक को रूकवाया और ड्राईवर को डिटेन करने के साथ ट्रक की तलाशी ली तो बन्द बॉडी कन्टेनर में आगे के हिस्से में करीब 3 से 4 फीट का अलग से ढांचा (स्कीम) बनाया हुआ था। जिसमें प्लास्टिक के 24 कट्टे मिले। जिनमें अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था। जिनका कुल वजन 427 किलोग्राम होना पाया गया। यह अफीम डोडा चूरा व मिनी ट्रक को जब्त कर लिया और अभियुक्त राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है.



