March 2, 2026 7:33 am

15 Best News Portal Development Company In India

जिला कलक्टर अवधेश मीना ने बैठक में ‘गांव चलो अभियान’ व ‘शहर चलो अभियान’ सहित विभागीय योजनाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

समयबद्ध ढंग से पूरी करें ‘गांव चलो अभियान’ व ‘शहर चलो अभियान’ की तैयारियां : अवधेश मीना

जिला कलक्टर अवधेश मीना ने बैठक में ‘गांव चलो अभियान’ व ‘शहर चलो अभियान’ सहित विभागीय योजनाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

हमारा निर्भय मेवाड़ #

नारायण सेन

सलूंबर

सलूंबर, 09 सितंबर। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने मंगलवार को जिला कलेक्टर स्थित वीसी कक्ष में बैठक लेकर’गांव चलो अभियान’ व ‘शहर चलो अभियान’ सहित विभागीय योजनाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। बैठक में अतिवृष्टि प्रभावित, गिरदावरी की स्थिति एवं गांव चलो अभियान, शहर चलो अभियान एवं सहकारिता सदस्यता अभियान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर अवधेश मीना ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप बेहतरीन नागरिक सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में ‘गांव चलो अभियान’ व ‘शहर चलो अभियान’ अंतर्गत शिविर आयोजित किए जाएं। सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाकर बेहतरीन प्रबंधन किया जाए। सभी उपखंड अधिकारी अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की शिड्यूलिंग कर लें और देख लें कि राजकीय अवकाशों व त्यौहारों में शिविर आयोजित न हों।

जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर, स्वच्छ, जागरूक और सशक्त बनाना है। इसमें जनसहभागिता, सरकारी सेवाओं की सीधी पहुंच, और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र आमजन तक पहुँचाना प्रमुख रहेगा।

जिले में अभियान की समयबद्ध क्रियान्विति व समुचित व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर अवधेश मीना ने आदेश जारी कर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं तथा संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए हैं।जारी आदेशानुसार जिला स्तर पर सलूंबर अतिरिक्त जिला कलक्टर को प्रभारी तथा उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। इसी के साथ अभियान की समुचित क्रियान्विति को लेकर प्रभारी अधिकारियों व नगर परिषद, सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, तहसीलदार को समुचित निर्देश दिए हैं।

15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर चलो अभियान-
जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने बताया कि शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था सुधार, नई स्ट्रीट लाइट्स को लगाने, शहरी निकायों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण जैसे जनोपयोगी कार्य सम्पादित करने के लिए राजस्थान सरकार प्रदेशभर में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर चलो अभियान संचालित करने जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित हो साथ ही, अभियान में लगने वाले मुख्य कैंप से पहले तैयारी कैंप लगाकर आमजन से आवेदन प्राप्त किए जाएं।

हर पंचायत समिति की 2 ग्राम पंचायतों पर संचालित होगा गांव चलो अभियान-
जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने कहा कि राज्य सरकार 18 सितंबर से हर पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायतों में गुरुवार,शुक्रवार, शनिवार ग्राम चलो अभियान चलाएगी। यह अभियान सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलेगा। सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन, स्वास्थ्य शिविर, विद्यालय इत्यादि के मरम्मत कार्य, बीज मिनी कीट वितरण आदि कार्य होंगे। साथ ही जिले में 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सहकार सदस्यता अभियान भी संचालित किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों को गिरदावरी, फसल कटाई प्रयोग, सर्वे— रिसर्वे, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण — पत्र के आवेदनों के निस्तारण, सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए।

इस दौरान एडीएम राजलक्ष्मी गहलोत, एसीईओ दिनेश चंद्र पाटीदार एवं सभी उपखण्ड के उपखंड अधिकारी उपस्थित रहे ।
––00––

Leave a Comment

best news portal development company in india