March 2, 2026 3:25 am

15 Best News Portal Development Company In India

एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया केंद्रीय करागृह उदयपुर का औचक निरीक्षण


हमारा निर्भय मेवाड़ @उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशो के क्रम में कुलदीप शर्मा एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा केंद्रीय करागृह उदयपुर का औचक निरीक्षण किया गया। केंद्रीय करागृह उदयपुर के निरीक्षण के दौरान बंदियों को निः शुल्क विधिक सहायता, चिकित्सा,भोजन, नाश्ते, मुलाकात और अपील आदि की जानकारी ली गई। बंदीजन को एल.ए.डी.सी.एस योजना के बारे में भी जागरूक किया गया। वक्त निरीक्षण श्रीमान राजपाल सिंह अधीक्षक केंद्रीय करागृह एवं जेल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india